तुर्कहा प्राथमिक विद्यालय में बनने वाली सखी बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम खड्डा दिनेश कुमार ।
- फोटो : अमर उजाला
खड्डा। सखी बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम ने तुर्कहा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता भी परखी। मात्र 22 बच्चों की मौजूदगी का कारण पूछा तो पता चला कि गेहूं की मड़ाई के चलते बच्चे नहीं आ रहे हैं। अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कर्हा।
एसडीएम ने प्रधानाध्यापक गायत्री सिंह से उपस्थिति रजिस्टर मांगा तो एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने कक्षा एक के बच्चे से एबीसीडी... पढ़वाई। कक्षा तीन के बच्चों से ‘कौन-कौन सी चिड़िया देखी’ वाक्य को लिखने को कहा तो कोई भी छात्र नहीं लिख पाया। मध्याह्न भोजन के बाबत भी सही जवाब नहीं मिला।
बच्चों की कम संख्या पर चिंता जताई। शिक्षकों से गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं मिला है। इससे यह पता चल रहा है कि परिषदीय शिक्षा व्यवस्था काफी लचर है। अभियान चलाकर तहसील क्षेत्र की शिक्षा की गुणवत्ता जांची जाएगी।