फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटी एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। विकास खंड के ग्राम पंचायत बरगदवा अयोध्या के पास नौतनवां थाना के नहर रोड पर रविवार को शाम करीब पांच बजे सवारी से भरी एक आटो पलट गई, जिसमे सवार घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया। जहां कोहडवल निवासी साधू की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिन्हें एबुंलेंस से ले जाते समय लक्ष्मीपुर कस्बा में साप्ताहिक बाजार के चलते एंबुलेंस जाम में फंस गई। लिहाजा रास्ते में ही साधू की मौत हो गई। जबकि 4 महिलाओं सहित 5 गंभीर रूप से घायलों का इलाज सीएचसी लक्ष्मीपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को लक्ष्मीपुर से कुछ लोग आटो से घर जा रहे थे। यात्रियों से भरी आटो जैसे ही ग्राम पंचायत बरगदवा अयोध्या से आगे नौतनवां थाना क्षेत्र के सीमा में प्रवेश कर नहर मोड़ पर पहुंचा। तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम कोहड़वल निवासी साधु, बहादुर निवासी सिरसिया, फूलमती, प्रभावती, गायत्री व शांति निवासिनी सिंहपुर नौतनवां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सीएचसी लक्ष्मीपुर भर्ती कराया गया। जहां कोहड़वल निवासी साधु की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था। लेकिन लक्ष्मीपुर कस्बा में रविवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण एम्बुलेंस बाजार के भीड़ में फंस गई, जिससे जाम में ही साधु की मौत हो गई। जबकि चार महिलाओं सहित पांच लोगों का ईलाज सीएचसी लक्ष्मीपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें