फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमंत्रण देने जा रहे शख्स की मार्ग दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निमंत्रण देने जा रहे शख्स की मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेजार महदेवा निवासी एक शख्स की शुक्त्रस्वार को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अपने बेटे की शादी का निमंत्रण देने अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वह अभी नौतनवां थाना क्षेत्र के करैलिया मोड़ पर पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। डायल 100 पुलिस ने उन्हें सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

फरेंदा के लेजार महदेवा के टोला लीलाछापर निवासी शिवलाल चौहान (65) शुक्त्रस्वार को अपने बेटे की शादी का निमंत्रण देने अपने रिश्तेदार के घर कुशमा नेपाल जा रहे थे। उनके बेटे की शादी 14 मई को है। वह अभी नौतनवां थाना क्षेत्र के नहर की सड़क पर ग्राम पंचायत करैलिया के मोड़ पर पहुंचे थे, तभी बाइक अनियंत्रित हो जाने से वह गिर गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके से गुजर रही डायल 100 पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पहुंची नौतनवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के बेटे छोटेलाल ने दुर्घटना में पिता की मौत की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नौतनवां थाने के निरीक्षक यदुनंदन ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें