चाइल्ड लाइन की टीम ने रोका बाल विवाह
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव रेंगहिया में सोमवार को बाल विवाह की सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम ने वहां पहुंच कर परिजनों से कम उम्र में बेटी की विवाह न करने की सलाह दी। टीम की सलाह के बाद भी परिजन मानने को तैयार नहीं थे। टीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी को लड़की के परिजनों ने उसकी उम्र से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए। उसकी 15 साल ही है। प्रशासन व चाइल्ड लाइन की टीम बैठक कर परिजनों को समझा। इसके बाद परिजन बाल विवाह न करने पर राजी हो गए।
पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्र ने बताया कि सोमवार को चाइल्ड लाइन की टीम को सूचना मिली थी कि गांव रेंगहिया में 15 वर्षीय बालिका का विवाह किया जा रहा है। उसकी शादी 10 दिसंबर को जिला कुशीनगर थाने के नेबुआ गांव मलाई पटी निवासी रामदुलारे के बेटे रामानंद से की जानी है। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम ने ग्राम प्रधान ध्रुप नारायन पासवान एवं उपनिरीक्षक भगवान बक्श सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर जाकर परिजनों को काफी समझाया।