हमलावरों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए एसपी से मिला करम का कुनबा
फोटो:-
हमलावरों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए एसपी से मिला करम का कुनबा
मुचलके पर छूट कर आते समय रास्ते में रोककर मारने पीटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां के गौतम बुद्धनगर वार्ड निवासी करम का कुनबा सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिला तथा हमलावरों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। करम शर्मा ने एसपी को दिए पत्रक में कहा है कि नौतनवां स्थित बनैलिया मंदिर के पास उसकी मोबाइल की दुकान है। आरोप है कि बीते 6 जुलाई को हियुवा नेता अपने भाईयों व कुछ लोगों के साथ आए मारे पीटे तथा पुलिस बुलाकर चालान करा दिया।
जब मुचलके पर छूूट कर वह अपने भाई अमर शर्मा, मां उमा शर्मा, सेलानी शर्मा, प्रिती शर्मा, मुस्कान शर्मा स्कार्पियों से वापस आ रहे थे कि 7 जुलाई को रात्रि आठ बजे हियुवा नेता ने तहसील के बगल में मेरी गाड़ी रोक दी, हियुवा नेता के ललकारने पर लाठी डंडे से लैस लोगों ने मेरे परिवारीजनों को बूरी तरह से मारा पीटा तथा वाहन का शीशा तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
हियुवा नेता व उनके लोगों द्वारा जो कृत्य किया गया, उससे सड़क जाम हो गई। राहगीर भी अपनी जान बचाकर भागने लगे। बचाव के लिए भी कोई नहीं आया। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी आने के बाद उक्त दबंगों ने हम लोगों को इस धमकी के साथ छोड़ा कि आज तो बच गए, आइंदा जान से मार डालेंगे। घटना की सूचना नौतनवां पुलिस को दी गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि नौतनवां पुलिस कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बना रही है।