फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरहवां में नौतनवां के दो चचेरे भाईयों की दुघर्टना में हुई दर्दनाक मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नौतनवां। कस्बे के लोहियानगर निवासी बाइक सवार दो चचेरे भाईयों की सोमवार की देर रात नेपाल के भैरहवां-बुटवल रोड पर पड़सरी के समीप सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी टकराकर मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोहियानगर निवासी विशाल मद्धेशिया (26) भैरहवां निवासी अपने चचेरे भाई अमित (30) के साथ सोमवार की रात लगभग 11 बजे किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर भैरहवां से बुटवल की तरफ जा रहे थे कि तभी पड़सरी चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी मशीन से टकरा गए। जिसमें विशाल का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि अमित के सीने में गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भैरहवां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए भीम अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों भाईयों की मौत की सूचना जैसे ही नौतनवां एवं भैरहवां में परिजनों को हुई तो पूरा परिवार सदमें में आ गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात नौतनवां से पूरा परिवार भैरहवां रवाना हो गया। वहीं मंगलवार को दोनों शवों का भैरहवां भीम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने भैरहवां के शांतिनगर स्थित डंडा नदी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दोनों भाईयों के कंधे पर थी परिवार की जिम्मेदारी
नौतनवां। भैरहवां के पड़सरी में सोमवार की रात दुर्घटना में हुई दो चचेरे भाईयों विशाल व अमित की मौत से सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी सदमें में है। पडोसियों के मुताबिक दोनों काफी मिलनसार थे और अपना व्यापार कर परिवार की देखभाल करते थे। दोनों के पिता का भी देहांत हो चुका है। विशाल की नौतनवां के लोहियानगर में कास्मेटिक की दुकान एवं भैरहवां के हाट बाजार में फुटकर आलू की दुकान थी। विशाल की बीते दस माह पहले शादी हुई थी। जबकि अमित नेपाल में भैरहवां में अपने परिवार के साथ रहकर आलू का थोक व्यापार करता था। उसकी पांच व तीन साल की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें