फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनी पीडित महिलाओं की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संबंधित थानाध्यक्षों को दिया आवश्यक दिशानिर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने शुक्रवार को धनेवा-धनेई स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में विभिन्न मामलों में पीड़ित महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि से पीड़ित महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की। साथ ही संबंधित थानों की पुलिस को शिकायतों के निराकरण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले पनियरा थाना क्षेत्र के अनंतपुर मोथई टोला हंसा निवासी ऊषा देवी की शिकायत सुनकर पनियरा थानाध्यक्ष से त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद शोहरत पत्नी हबीबुल्लाह, निवासी बड़हरा महंथ, शशिकला पत्नी दिलीप निवासी सुचितपुर बघौना, प्रभावती निवासी सोनचिरइया, बीना मिश्रा निवासी गोपी, तमन्ना खातून निवासी बासपार बैजौली, पूजा निवासी हरपुर महंथ और प्रभावती देवी बौलिया राजा की समस्याओं को सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें भी अवगत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने महिला बंदियों के बारे में जानकारी के लिए जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाले भोजन, नाश्ता आदि के अलावा अन्य जरूरी जानकारी ली। उन्होंने महिला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंनेकार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, कंप्यूटर व आगंतुक कक्ष का जायजा लिया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चंद्र त्रिपाठी, बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद, महिला थानाध्यक्ष शीला यादव, 181 महिला हेल्पलाइन की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें