रेल लाइन पर मिला लावारिस शव
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव बगहा के पास मंगलवार की रात रेल लाइन पर एक शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौतनवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बगहा के पास रेलवे पटरी के पूरब तरफ शव पड़ा था। सिर पर गहरे चोट का निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को रेल लाइन पर फेंक दिया गया होगा। रेलवे के गेटमैन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। कस्बा चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।