फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद लकड़ी के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। गोनहा गांव के बगीचे से बरामद लकड़ी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ वन विभाग की ओर से शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया गया। ग्राम सभा गोनहां निवासी सोनू सिंह, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र व दो अन्य के खिलाफ फारेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को भेलमपुर बीट के फॉरेस्टर अमित कुमार तिवारी ने गोनहां गांव के बगीचे से चार बोटा साखू की लकड़ी बरामद की थी। जांच के बाद शुक्रवार को वन विभाग ने तीन नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रेंजर बृजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें