फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबो के पट्टे की जमीन पर दबंग का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। क्षेत्र के टेढ़वा गांव में 8 एकड़ जमीन पर वर्षों से कब्जा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि हाईकोर्ट ने कब्जा हटाने का आदेश भी दिया लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

तत्कालीन ग्राम प्रधान सुरेश यादव ने भूमि प्रबंधन समिति के 21 जुलाई 2012 के प्रस्ताव के क्रम में उपजिलाधिकारी के स्वीकृति से 5 एकड़ जमीन पर लगभग 66 पात्रों को पट्टा कर दिया गया था। लेकिन पट्टा धारक 4 वर्ष बाद भी अभी तक कब्जा नहीं कर पाए। पट्टा धारकों में किशोर, रामनवल, विनोद, सिंधु, महादेव, बंधन, शिव पूजन, रामप्यारे, चंद्रिका, सुभावती आदि को ग्राम प्रधान ने पट्टे का कागज दे दिया। लेकिन पट्टा धारक अभी तक जमीन पर अपना अधिकार नहीं जमा सके। आवंटित पट्टा निरस्त करने के लिए कब्जा धारक ने एसओसी चकबंदी के यहां 2006 से वाद दाखिल किया था, जो खारिज हो गया।
ग्राम प्रधान रंजना यादव के प्रतिनिधि सुरेश यादव ने कहा कि डीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष से शिकायत की गई लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर देवेश गुप्ता ने कहा कि अवैध कब्जा किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। पूरे प्रकरण की गहन जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें