पंखे से लटकता मिला महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव बैदौली के पहाड़ी टोला में शनिवार की शाम करीब चार बजे एक महिला घर में ही पंखे में साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिली। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि शनिवार की शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि गांव बैदौली के पहाड़ी टोला निवासी छोटेलाल की पत्नी मंदोदरा देवी (45) का शव उसी के घर में पंखे में लगे फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में पंखे से साड़ी के फंदे में लटकता हुआ महिला का शव मिला। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि मौत का कारण अभी संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।