फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sat, 06 Oct 2018 10:44 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोठीभार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां दिगंबर में शनिवर की सुबह संदिग्ध हालत में वृद्ध महिला का शव नहर के पास गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम बरवां दिगंबर निवासी 65 वर्षीय हमाचली पत्नी ढोड़ई शुक्रवार को खेत में बकरी चराने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने वृद्धा का शव बरियारपुर व गोपाला के बीच नहर के पास गन्ने के खेत में देखा और यूपी-100 को सूचना दी। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि बदमाशों ने वृद्धा का गला दबा कर हत्या करने के बाद उसकी पांच बकरियों को लेकर चले गए हैं। वृद्धा के गले पर चोट की निशान हैं। एसओ अरुण कुमार राय ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सटीक जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें