फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

पुलिस तहरीर मिलने का कर रही है इंतजार
दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। महाराजगंज-फरेंदा मार्ग पर बृहस्पतिवार को शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग निवासी रघुवीर (40) अपने साथ राजाराम (70) को बाइक पर बैठाकर घर की तरफ जा रहे थे। वह सोनबरसा के पास पहुंचे थे कि फरेंदा से महाराजगंज की तरफ जा रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया जबकि राजाराम को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में इंसपेक्टर सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली के साथ मौके से फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें