छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित छठ घाट से असलहा के बल पर छात्रा को अपहृत कर सुनसान इलाके में स्थित मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हाल ही में थाना क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित छठ घाट से छात्रा को असलहा के बल पर अपहृत कर सुनसान इलाके में स्थित मकान में ले जाया गया। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी एक सामुदायिक केन्द्र में छिपा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक मुनीर सिंह ने शुक्रवार को करीब छह बजे सहयोगियों के साथ सामुदायिक केंद्र की घेराबंदी कर आरोपी आरोपी प्रिंस ऊर्फ विशाल (19) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक अदद 32 बोर के पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।