महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात जांच के दौरान पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास एक बाइक, पिस्टल, कट्टा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली परिसर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोतवाल रामदवन वर्मा ने बताया कि थाने की पुलिस शिकारपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच एक बाइक पर दो शख्स आते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ करने के साथ ही तलाशी ली गई तो पांच किलो गांजा बरामद हुआ। पकडे़ गए लोगों के नाम मनीष सहानी पुत्र मंटू सहानी निवासी गुलरिहां, थाना पिपराइच जिला गोरखपुर, सुुखदेव निषाद पुत्र रामक्षत्रिय निवासी जंगल छत्रधारी अजमतपुर बंगला थाना पिपराइच जिला गोरखपुर है। इन दोनों को केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इन दोनों के पास से एक बाइक, पिस्टल, कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी राजेश कुमार रूहेला, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, कन्हैया पांडेय, ओम प्रकाश यादव, कृष्ण कुमार सिंह, नसरुद्दीन, गिरजा शंकर, विनोद कुमार, ओंकार पासवान आदि शामिल रहे।