फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव की एक महिला गुरुवार की शाम करीब सात बजे शौच करने गई थी। देर शाम होने के कारण पति भी पीछे-पीछे चला गया। महिला को अकेला देख दो युवक छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने पति की पिटाई कर दी। शोर सुनकर लोगों को आता देख युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायल को बेहोशी की हालत में सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए। महिला शाम करीब सात बजे शौच के लिए बाहर गई थी। महिला को अकेला जाता देख उसका पति भी उसके पीछे चल दिया। पास के गांव के दो युवक उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। पति विरोध करने लगा। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। उसे गंभीर चोटें गईं। वही शोरगुल सुनकर लोगों को आता देख युवक फरार हो गए। घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें