फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध---कोल्हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की डिकी तोड़ कर एक लाख रुपये चोरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कोल्हुई। स्थानीय बाजार में सोमवार को दिन में बाइक की डिकी तोड़ कर उसमें रखा एक लाख रुपये उचक्को ने उड़ा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने शोर मचाया तब काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोल्हुई क्षेत्र के राजमंदिल कला निवासी संजय सिंह ने सोमवार को दिन में कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाला। बैंक कर्मचारी ने उन्हें पांच बंडल एक-एक सौ के नोट व एक बंडल पांच सौ के नोट का दिया। वह बैंक में बैठकर गिनती कर गमछा में बांधकर बाइक की डिकी में रख कर घर के लिए चल पड़े। बैंक से कुछ ही दूर पर कोल्हुई लोटन तिराहे पर स्थित एक किराने की दुकान पर सामान लेने के लिए बाइक खड़ी कर चले गए। कुछ देर के बाद सामान लेकर वापस लौटे तो डिकी खुला हुआ था और गमछे सहित बंधा हुआ रकम नहीं था। इसके बाद वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर थोड़ी ही देर में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसके आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें