बरामद हुई शराब बनाने की सामग्री।
- फोटो : amar ujala
ठूठीबारी। नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में बाइक से नेपाली शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को एसएसबी के जवानों ने दबोचकर ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया की शनिवार की रात वह पिलर संख्या 506/11 के पास गश्त कर रहे थे।
तभी नेपाल सीमा की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। जब संदिग्ध भारतीय सीमा में लगभग 100 मीटर अंदर घुस आया तो उससे एसएसबी के जवान ने पूछताछ कर तलाशी ली। इस दौरान बाइक की डिकी से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें 65 शीशी नेपाली शराब थी।
इसके बाद एसएसबी के जवान ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान ईश्वर चौधरी ग्राम सभा किशुनपुर पोस्ट ड़गरुपुर के रूप में की गई। उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है। ठूठीबारी कोतवाल छोटे लाल ने बताया कि नेेेपाली शराब के साथ पकड़े गए आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।