फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह बोरी काली मिर्च बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बारह बोरी काली मिर्च बरामद
विज्ञापन

नौतनवां। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर सीमा के पास जसवल गांव के पास भारत नेपाल सीमा के पीलर संख्या 516/21 पर मंगलवार को गश्त के दौरान एसएसबी के जवानों ने 12 बोरी काली मिर्च के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि भगवानपुर बीओपी एसएसबी के इंस्पेक्टर काश्मीर सिंह जवानों के साथ जसवल टोला के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नेपाल की ओर से तीन मोटर साइकिल पर बोरे लादे हुए आते दिखाई दिया। एसएसबी जवानों ने रोकने का इशारा किया तो मोटर साइकिल छोड़ कर भागने लगे। एक व्यक्ति पकड़ा गया उसकी तलाशी ली गई तो 12 बोरी काली मिर्च बरामद हुआ। व्यक्ति से पूछ ताछ में उसने अपना नाम अताउल्लाह खान निवासी सोनौली बताया। आरोपी समेत काली मिर्च नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया। एसएसबी इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि 12 बोरी काली मिर्च, तीन मोटरसाईकिल तथा आरोपी को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें