फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली सरहद के पगडंडी मार्ग डंडा हेड के रास्ते भारत से नेपाल ले जा रहे हार्डवेयर का सामान बरामद कर दो लोगों को एसएसबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसएसबी द्वितीय सेनानायक अनुलेस कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को गश्त के दौरान पिलर संख्या 519/25 के नजदीक दो युवको को भारत से नेपाल की ओर हार्डवेयर का सामान ले जाते हुए पकड़ लिया गया। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये होगी। उन्होंने बताया कि दिनेश ग्राम-कवतालिया, धौराचुर और काशी राम ग्राम-कवतालिया, धौराचुर जिला-महाराजगंज को के सामान के साथ कस्टम को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पांच युवकों पर केस दर्ज
पनियरा। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता के गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धारा के तहत कार्रवाई की गई है। दुष्कर्म के प्रयास का मामला रविवार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें