फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना तस्करी के मामले में तीन भारतीय काठमांडु में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ(महराजगंज)। बीते दिनों काठमांडू से गाड़ी में छिपाकर 88 सोने के बिस्कुट सोनौली लाते समय पकड़े गए मनोज अधिकारी नाम के चालक से नेपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस की पूछताछ में उसने चाइना से नेपाल और भारत तक के सोने के तस्करों के सरगना के नाम बताया था। उसकी निशानदेही पर काठमांडू पुलिस ने बुधवार को तीन भारतीय नागरिकों को काठमांडू में किराए के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार भारतीयों में सत्यनारायण अग्रवाल निवासी लखनऊ, नंद कुमार गर्ग व गणेशदत्ता निवासी महाराष्ट्र शामिल हैं। गणेश दत्ता के घर से 11 लाख नेपाली रुपये, 8 लाख भारतीय रुपये और 11 हजार अमेरिकन डालर मिले हैं। सत्यनारायण अग्रवाल के घर से 14 लाख भारतीय रुपये मिले।
विज्ञापन

जबकि काठमांडू के शुभरत्न नामक सोनेचांदी की दुकान से 1 करोड़ 42 लाख रुपये, डेढ़ किलो सोना व 2500 सौ चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। पता चला कि भारतीय नागरिक चाइना से सोना मंगाकर इकट्ठा करता था। तीनों भारतीय नागरिक तस्करी के लिए मंगाए गए सोने को तस्करी के जरिए भारत भेजने की योजना बना रहे थे कि उसके पहले ही नेपाल पुलिस ने सोने को बरामद कर लिया था। बुधवार को तीनों आरोपियों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें