फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से मासूम की मौत, पीकअप समेत चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। शनिवार को खजुरिया और पकड़ी बुजुर्ग गांव के बीच सिसवा-सिंदुरिया रोड पर पिकअप की चपेट में आने से दो वर्षीय आर्यन की मौत हो गई। घटना के समय उसकी मां बकरी बांधने लगी और वह खेलते हुए सड़क पर पहुंच गया। इसी बीच तेज गति से आए पिकअप की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग निवासी सुनील का एक घर खजुरिया और पकड़ी बुजुर्ग गांव के बीच सिसवा-सिन्दुरिया रोड किनारे हैं। शनिवार को उनका बेटा आर्यन मां के साथ घर पर था। मां बकरी बांधने चली गई। आर्यन खेलते सड़क के किनारे पहुंच गया तभी तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर आर्यन को टक्कर मार दी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आर्यन को लहूलुहान देख मां बेहोश हो गई। ग्राम वासियों की मदद से पिकअप को खोजने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला। पुत्र का शव लेकर उसकी मां एक घंटा इधर-उधर सिंदुरिया मार्ग पर बदहवास होकर भटकती रही। चिउटहा चौकी प्रभारी उदय नारायण सिंह अपने हमराही रफीक अहमद के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराकर दाह संस्कार करवाया। आर्यन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता सुनील लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के समय मां के अलावा घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें