संदिग्ध हाल में एक व्यक्ति की मौत
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आननफानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
बासपार कोठी निवासी रमेश राजभर (40) का शनिवार को किसी पर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में रमेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उन्हें पनियरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार की देर रात लगभग 1:30 बजे उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह परिजन शव लेकर घर पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना श्यामदेउरवां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।