कोचिंग सेंटर में घुसकर दबंगों ने छात्र को पीटा
नौतनवां। होली से एक दिन पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के टोला मध्यनगर में होलिका दहन के दौरान हुए मामूली विवाद को लेकर शनिवार की सुबह आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने दुर्गापुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में घुसकर पढ़ने गए एक छात्र को जमकर पीटाई की। कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के लोगों के मुताबिक बुधवार की शाम महुअवा गांव निवासी मुरली मोहन चौधरी से होलिका दहन के दौरान बगल के गांव के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया। शनिवार की सुबह दुर्गापुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में छात्र मुरली पढ़ने गया था। तभी आधा दर्जन लोग सेंटर में लाठी, डंडा लेकर घुस गए और मुरली को मारा-पीटा। सेंटर में रखा कुर्सी व मेज तोड़कर चले गए। एसओ बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।