फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना---

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
विज्ञापन

सड़क पार करते समय अनियंत्रित वाहन की चपेट में आया
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे के करीब सोनबरसा के पास सड़क पार कर रहा एक वृद्ध अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया। स्थानीय पुलिस और लोग घायल को सीएचसी बनकटी ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा निवासी 60 वर्षीय रामकवल सुबह पांच बजे घर से सड़क के उस पार शौच के लिए जा रहे थे। सड़क पार करते वक्त महराजगंज से फरेंदा की तरफ जा रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें