फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Tue, 15 Jan 2019 11:22 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम औसानी के छोटका दरगाह टोले पर लाश के समीप जुटी भीड़ और मौके पर पहुची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुटहा बाजार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम औसानी के छोटका दरगाह टोले पर आम के बगीचे में साड़ी के फंदे से लटती महिला की लाश मिली। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि ग्रामसभा औसानी छोटका दरगाह टोले पर आम के बगीचे में मंगलवार को 3:30 बजे बकरी चरा रहे बच्चों ने फंदे से लटकती हुई लाश को देख कर शोर मचाया। बच्चों का शोर सुनकर तमाम लोग पहुंचे। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर एक छोटा पर्स और एक जोड़ी हवाई चप्पल मिला है। सदर कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा। घटना के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें