फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर आठ़ लोगों से ठगी का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवंा। ब्लॉक कार्यालय की ओर से संचालित गांवों में कंप्यूटर शिक्षक के पद पर नौकरी के नाम पर आठ लोगों से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार लोगों ने सोनौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नौतनवां के सरोजनी नगर निवासी विजय सिंह, संदीप पासवान निवासी ग्राम हरदीडाली, सीमा सिंह निवासी कैथवलिया उर्फ बरगदही, गुड्डी देवी निवासी सरोजनी नगर वार्ड नौतनवां, देवी प्रसाद पांडेय निवासी रतनपुर ,रोहन गौंड़ निवासी गौतमबुद्ध नगर, जितेंद्र मौर्य सरोजनी नगर व सर्वेंद्र पांडेय निवासी रतनपुर का आरोप है कि सोनौली के रहने वाले एक दंपती ने प्रत्येक लोगों से कंप्यूटर प्रशिक्षण व गांवों में प्रशिक्षक के पद लिए तैनाती के नाम पर 35000 हजार रुपये लिए हैं। करीब दस माह बीतने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली है। इस संबंध में सोनौली चौकी प्रभारी सतीश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें