वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र घायल
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। पिता की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुत्र का इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम घोरनर टोला श्रीनगर निवासी संजय गौड़ (42) बेटे रंजीत गौड़ (20) को बाइक से पिपराइच दवा कराने लेकर जा रहे थे। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में सामने से आ रही अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। परतावल बाजार के लोगों ने चार पहिया वाहन के चालक एवं उसके साथी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां रामपाल यादव ने बताया की मामला संज्ञान में है। गाड़ी और चालक दोनो पुलिस कस्टडी में है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।