महराजगंज। बीती रात पनियरा थानाक्षेत्र के नरकटहां गांव में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। शादी में आर्केस्ट्रा के दौरान डांस को लेकर कुछ युवक आपस में भिड़ गए। इस बीच किसी ने असलहे से फायर कर दिया। इसके बाद तो भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। फायर करने वाला शख्स भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ कर थाने लाई और शांति भंग में चालान कर दिया।
बीती रात नरकटवां गांव के रामजी चौधरी की लड़की की शादी थी। आरकेस्ट्रा में पहले डांस करने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। इसको लेेकर जमकर मारपीट हुई। इस बीच किसी ने असलहे से फायर कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। गांव के कुछ लोग इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया गया कि फायर करने वाला युवक मौके से भाग निकला। नरकटहां गांव के ही जितेंद्र, राजू, महेश, आकाश व रामचंद्र को पकड़ कर पुलिस पनियरा थाने ले आई और शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात गलत है। मारपीट हुई है। उसमें शामिल लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया गया।