दंपति से एक लाख और जेवर लूटे
शिवाला कलां (बिजनौर)। रिश्तेदारी में आर रहे दंपति से चार बदमाशों ने मारपीट कर एक लाख रुपये और सोने के जेवर लूट लिए। पीड़ित ने चार युवकों के विरुद्घ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
कांठ थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी बड़ी निवासी नौशाद अली बृहस्पतिवार की दोपहर कार से पत्नी परवीन खातून के साथ ससुराल कासमपुर बिल्लौंच जा रहा था। नौशाद के अनुसार जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तो टेंपो में सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार रोक ली और मारपीट कर उससे एक लाख रुपये, पत्नी के गले से सोने का हार और कानों के कुंडल लूट लिए। धमकी देते हुए फरार हो गए। नौशाद ने थाने पहुंचकर कासमपुर निवासी चार युवकों को नामजद करते हुए लूट की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामला लूट का नहीं बल्कि आपसी रंजिश में मारपीट का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।