फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

घटना की जांच में जुटी थाने की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मिठौरा। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर शराब क भट्ठी के सामने झोपड़ी में दुकान चलाने वाले दुकानदार का शव शनिवार को संदिग्ध हाल में मिला। मुंह से काले रंग का झाग निकला हुआ था। हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने की पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिंदुरिया निवासी राजकुमार (35) का शव उसकी की दुकान में संदिग्ध हाल में मिला। हत्या कर शव छोड़ दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। राजकुमार कई साल से सिंदुरिया-शिकारपुर मार्ग पर शराब भट्टी के सामने झोपड़ी में खोले हुए थे। उनकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी नीलम और दूसरी पत्नी उर्मिला भी दुकान के कामकाज में सहयोग करती थीं। दुकान खोलकर वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। चर्चा है कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कुछ लोगों के साथ शराब पीने के बाद अचेत होकर शराब भट्टी के पास गिर गया। परिजन राजकुमार को उठाकर अपनी दुकान पर ले गए। जहां आधी रात के बाद उसकी हालत खराब हो गई। मुंह से काले रंग का झाग निकलने के साथ उल्टी शुरू हो गई। परिजन कुछ समझ पाते कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। राजकुमार की मौत से दोनों पत्नियां नीलम और उर्मिला का रो रो कर बुरा हाल है। दोनों से पांच बच्चे हैं। राजकुमार के माता-पिता की पहले ही हो मौत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सिंदुरिया राजेश कुमार मिश्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। राजकुमार की पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें