फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल चरस के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
एक कुंतल चरस के साथ दाे ‌ग‌िरफ्तार। - फोटो : demo
विज्ञापन
नेपाल मकवानपुर में एक चरस की बड़ी खेप लेकर सोनौली आ रही जीप से नेपाल पुलिस ने एक क्विंटल चरस बरामद किया। चरस के साथ एक तस्कर के निशानदेही पर इस धंधे में लिप्त स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत एक अरब आंकी गई है।  
विज्ञापन
 नेपाल के मकवानपुर डीएसपी रमेस खनाल ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी चरस की एक बड़ी खेप मकवानपुर से सोनौली भेजी जानी है।  इस पर पुलिस  की टीम  नारायण घाट के पहले बीरता के पास तस्करों के आने का इंतजार करने लगी।   तभी एक जीप पहुंची। टीम ने जीप रोक कर तलाशी ली तो जीप के ऊपरी हिस्से में अलग से बने केविटी में 100 पैकेटों में छिपाकर  रखा गया 100 किलोग्राम चरस मिला। पूछताछ में उसने नाम दिल बहादुर बताया। कहा कि सोनौली सीमा तक पहुंचाने के लिए उसे 45000 रुपये मिलते।
विज्ञापन
  चरस मकवानपुर मनहारी बाजार में स्थित यूनिवर्सल बोर्डिंग  स्कूल के प्रबंधक शरण कुमार ने पहुंचाने के लिए दिया है। इस पर पुलिस ने प्रबंधक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि करीब 10 वर्षों से इस धंधे में लिप्त था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें