फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी जंग में 10 जख्मी

Mon, 30 Nov 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हरा इन्द्रदत्त में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके से पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


 कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा इन्द्रदत्त में चुनाव के समय से ही माहौल धीरे धीरे गर्म हुआ था। जो रात होते ही बृहद रूप ले लिया। प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। काफी बीच बचाव के बाद शाम को मामला टला पर रविवार सुबह होते ही दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए।

 देखते ही देेखते दोनों पक्षों से ईंट पत्थर लाठी डंडे जमकर बरसे। जिसमें शौकत अली, वक़्सूत, आमिना, अनरुल्लाह, अताउल्लाह, सफ़िया खातून, जरुद्दीन, रफीक व दो अन्य  महिलाओं सहित दोनों पक्षों से कुल दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 जहां सभी का इलाज चल रहा है।
सोहाब अली, मसूर, शमशाद , समसुल्लाह, असलम, फकरुद्दीन, सफीउल्लाह रमजान, वसीर, जाकिर, अताउल्लाह,  सद्दाम, नजरुद्दीन, जैनुद्दीन, रफीक, अनरुल्लाह, मैनुद्दीन सहित कुल 17 लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस व पीएसी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें