फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो सोने के साथ नौतनवां का युवक गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2018 12:38 AM IST
Mahrajganj,
विज्ञापन
अपराध्ा - फोटो : amaruajala
विज्ञापन

विज्ञापन
सोने की कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही 
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। कस्टम विभाग की टीम ने बुधवार की दोपहर नौतनवां रेलवे स्टेशन मोड़ पर एक युवक के पास से एक किलो किलो 150 ग्राम सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पकडे़ गए तस्कर ने पूछताछ में बताया है कि सोना गोरखपुर ले जाना था। विभाग तस्कर से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कस्टम विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से सोना लेकर गोरखपुर जाने के लिये नौतनवां रेलवे स्टेशन चौराहे पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पहुंची कस्टम की टीम ने रेलवे स्टेशन मोड़ पर संदिग्ध युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से सोने के चार बिस्किट और सोने के चार रिंग बरामद हुए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर कस्टम कार्यालय लाया गया। कस्टम अधिकारियों की पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपनी पहचान नौतनवां के जानकीनगर वार्ड निवासी आकाश जायसवाल (24) के रूप में की। उसने बताया कि वह नेपाल के भैरहवां से सोना लेकर पगडंडी के रास्ते नौतनवां पहुंचा। यहां से वह गोरखपुर जाने वाला था। जहां पर एक व्यक्ति को सप्लाई देनी थी। कस्टम उपायुक्त राजेन्द्र कुमार ने बताया कि सोने के साथ पकडे़ गये युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें