महिला ने की मिट्टी का तेल छिड़ककर की जान देने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
चौक बाजार। पारिवारिक कलह से त्रस्त रेनू गौड़ नामक महिला ने शुक्रवार की शाम अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क आत्महत्या करने की कोशिश की। नाकाम होने पर उसने डॉयल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा गनेशपुर निवासी रेनू गौड़ (26) एवं पति प्रदीप गौड़ के बीच शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। किसी तरह परिजनों ने मामले को शांत कराया। कुछ समय बाद रेनू अपने कमरे में गई और फिर घर में रखे गैलन का मिट्टी का तेल अपने शरीर पर डाल लिया। परिजन उसके पास पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश करने लगे। उसी दौरान महिला ने डायल 100 को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।