फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट श्रृंखला : नौतनवा की टीम ने सिवान को नौ विकेट से हराया

Mon, 03 Nov 2025 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा/खनुआ। नगर स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज में आयोजित आईएमआर अंडर-14 कप 2025 त्रिकोणीय श्रृंखला में मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी, नौतनवा की टीम ने सिवान, बिहार की इमरान क्रिकेट एकेडमी की टीम को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

इमरान नजीर किक्रेट एकेडमी सिवान बिहार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान बिहार की पूरी टीम अपने निर्धारित 25 ओवर के खेल में सभी विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी, जिसमें सिवान टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए समर गुप्ता 16, अंकित 13, हिमांशु ने 10 रन बनाए।
नौतनवा की तरफ से गेंदबाजी करने उतरे इमरान खान को चार और कृष्णा यादव को तीन विकेट मिले। वहीं 71 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौतनवा की टीम ने एक विकेट खोकर यह मैच नौ विकेट से जीत लिया। नौतनवा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फूलचंद प्रजापति ने 28 रन व राज गौड़ ने 16 रन बनाए।
विज्ञापन

सिवान बिहार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच नौतनवा के इमरान खान को मिला। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवागत सीओ नौतनवा अंकुर गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर अशोक वर्मा बाबू, लाल वैश्य, उमर मोहम्मद, इकबाल, विकास, संतोष, पवन कुशवाहा, विजय, राजू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें