परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आए आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। कुशीनगर जिले के एक गांव का आठ वर्षीय बालक अपनी मां के साथ अपने ननिहाल श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में आया था। शनिवार को उसकी मां बाजार गई थी। इसी दौरान बगल का एक बालक ने बच्चे को बहला-फुसलाकर एकांत जगह ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। सोमवार की शाम लगभग चार बजे जब उसे दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बच्चे की आपबीती सुनकर मां घबरा गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी परतावल ले जाया गया। संवाद