फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरआरसी भवन निर्माण में धांधली की 'दरार'

Mon, 23 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिधावे में 3.60 लाख से निर्मित आरआरसी भवन की दीवार में दरार आ गई है। रंगाई-पुताई से पहले दीवारों में दरार आने से, निर्माण में की गई धांधली की पोल खुल गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सिधावे निवासी अंबरीश कसौधन, बैजनाथ गुप्ता, कैलाश, राजेंद्र आदि ने बताया कि गांव से निकलने वाले कचरे को एकत्रित करने के लिए गांव के उत्तर तरफ पोखरी के किनारे 3.60 लाख रुपये खर्च करके आरसीसी भवन का निर्माण कार्य कराया गया है। साथ ही उसके अंदर कचरों को अलग-अलग रखने के लिए हर जरूरी कार्य पूरा कर लिया गया है। भवन में अब सिर्फ दरवाजा लगाने के अलावा रंगाई-पुताई बाकी है।
मगर इससे पहले फर्श और दीवारों में दरारें दिखनी शुरू हो गई हैं, जो निर्माण में धांधली का पोल खोल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले वर्ष चिउटहा सड़क से उत्तर एक निजी स्कूल तक बनाई गई करीब तीन सौ मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह से धंस चुकी है। इन लोगों ने अधिकारियों से निर्माण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खंड विकास सहायक पंचायत अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। निर्माण की जांच कराकर दोषियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें