फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोसदन बदहाल, पशुओं को ठीक से भूसा भी नहीं

Fri, 27 Sep 2024 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बदहाल गो सदन मदनपुरा।
विज्ञापन
सिंदुरिया। मदनपुरा गोसदन में व्यवस्था बदहाल है। पशुओं के लिए चारे-पानी का बेहतर इंतजाम नहीं है। फाइल में यहां की व्यवस्था दुरूस्त है। हकीकत में भूसा भी ठीक ढंग से पशुओं को नसीब नहीं होता है। गोसदन की पड़ताल में खामियों की पोल खुलकर सामने आ गई। साफ-सफाई भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

मिठौरा ब्लाॅक मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर उत्तर दिशा में महाराजगंज-निचलौल मुख्य मार्ग पर स्थित मदनपुरा गोसदन है। यहां एक पशु को चार किलो भूसा व एक किलो दाना देने का नियम है, लेकिन पशुओं के नाद में चारा नहीं दिखा। वर्तमान समय में इस गोसदन में 42 गोवंश पशु गाय, बछड़े, बैल व सांड हैं। इनकी देखरेख के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा मनरेगा के तहत दो महिलाओं को गोसदन की देखरेख के लिए रखा गया है।
पशुओं को रहने के लिए बने पशु शेड में पूरी तरह गंदगी है। फर्श पर मल-मूत्र गोबर की मोटी परत जमी है। इस गंदगी के बीच एक गाय का बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। गोसदन पर तैनात महिला कर्मचारी मृत बछड़े को किनारे कर रही थीं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी निचलौल शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अगर ऐसा है तो गोसदन की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गो सदन में पशुओं के लिए पर्याप्त चारे का इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें