फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोवीशील्ड का दूसरा डोज लगवाने के लिए हो रही बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोवीशील्ड का दूसरा डोज लगवाने के लिए हो रही बहस
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने में स्वासथ्य विभाग पसीना बहा रहा है, लेकिन गति तेज नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार को बारिश के बावजूद लोगों ने केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया। सबसे ज्यादा परेशानी दूसरा डोज लगवाने वालों को हुई। कोवीशील्ड का पहला डोज लगवाने वालों के मोबाइल फोन पर दूसरा डोज लगवाने के लिए संदेश आया। जब केंद्र पर पहुंचे तो पता चला 84 दिन बाद लगेगा। इसके बाद भी लोग केंद्र पर तैनातकर्मियों से बहस करते रहे। जिले में 1200 लक्ष्य के सापेक्ष 712 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोवीशील्ड का दूसरा डोज लगवाने के लिए शास्त्री नगर के कमलेश सिंह पहुंचे। उनके मुताबिक मोबाइल फोन पर संदेश आने के बाद केंद्र पर टीका लगवाने गए थे, लेकिन 84 दिन बाद आने की बात कहकर लौटा दिया गया। अंजू सिंह, विनोद कुमार, वीरेंद्र पटेल, सुभावती देवी भी कोविडशिल्ड का दूसरा डोज लगवाने पहुंचीं, लेकिन लौटना पड़ा। टीकाकरण में जुटे कर्मियों ने बताया कि लोग बेवजह आकर बहस कर रहे हैं। नियम के अनुसार कोवीशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगाई जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में 40 व्यक्तियों को कोरोना रोधी टीका लगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले के 56 केंद्रों के अलावा गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें