फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पारिवारिक रुपये के लेन-देन के विवाद में भाइयों में मारपीट, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में पारिवारिक रुपये के लेन-देन को लेकर भाइयों में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इसमें एक भाई और उसकी पत्नी के घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बनकटिया निवासी माधुरी देवी ने आरोप लगाया है कि 14 जून की रात करीब 9 बजे उनके पति सुरेंद्र कुमार अपने माता-पिता से पारिवारिक रुपये के संबंध में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अपने माता-पिता से रुपये का लेन-देन न करने और उसे अपने इलाज के लिए रखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे नाराज होकर उसका देवर सुनील गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सुनील और उसकी पत्नी गीता ने कथित रूप से माधुरी देवी और उसके पति की पिटाई कर दी। मारपीट में सुरेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आईं जबकि माधुरी देवी के बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी दंपति कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें