फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनियरा में जंगल में बकरी ढूंढने गए दंपती की पेड़ गिरने से मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
गौरीशंकर और उनकी पत्नी की मौत के बाद घर जुटी भीड़।
विज्ञापन
वनटांगिया के चंदन चाफी ग्राम पंचायत में हादसा, साखू का पेड़ गिर गया था दंपती पर
विज्ञापन

पनियरा। थाना क्षेत्र के वनटांगिया के चंदन चाफी ग्राम पंचायत में शनिवार की शाम जंगल में बकरी खोजने गए दंपती की पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दंपती की पुत्री अंजीलिका हादसे में बुरी तरह घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, बंगाली कोठी टोला निवासी गौरीशंकर (50) और उनकी पत्नी के साथ यह घटना हुई। शनिवार दोपहर अंजीलिका अपनी बकरियों को जंगल में चराने गई थी। उसी दौरान तेज बरसात और आंधी शुरू हो गई। अंजीलिका डरकर घर लौट आई और उसने अपने पिता को बताया कि बकरियां जंगल में ही छूट गई हैं। बकरियों को वापस लाने के लिए गौरीशंकर और उनकी पत्नी जंगल गए। वे बकरियों को खोज रहे थे। तभी तेज आंधी के कारण एक विशाल साखू का पेड़ उन दोनों पर अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से पति-पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अंजीलिका भी उनके साथ थी और उसे सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घर पहुंचाया शव
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तेज बरसात के कारण शवों को तुरंत निकालना मुश्किल था। बरसात रुकने के बाद लोगों ने दोनों शवों को उनके घर पहुंचाया। पुलिस को भी इस दुखद घटना के बारे में सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। मृतक पति-पत्नी का एक पुत्र अखिलेश है, जो वर्तमान में हैदराबाद में कार्यरत है। उनकी चार पुत्रियां हैं, जिनमें कौशिल्या और सुशीला की शादी हो चुकी है। हौसिला और अंजीलिका की अभी शादी नहीं हुई है। इस घटना से पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें