फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिस्तर में दंपती को सांप ने डंसा, पति की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल की ग्रामसभा डोमा काटी का मामला
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जारी है इलाज
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा डोमा काटी निवासी एक दंपति को बुधवार को आधी रात बिस्तर में किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। सुबह उठने पर असहज महसूस होने पर दंपती को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। दोनों बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत डोमा काटी टोला निवासी छेदी कुशवाहा (55) अपनी पत्नी अनीता कुशवाहा (50) के साथ बुधवार को भी घर में सो रहे थे। आधी रात को किसी जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन तत्काल दोनों को सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अनीता की हालत में कुछ सुधार हुआ है, जबकि छेदी कुशवाहा की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें