फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल का लिया जायजा

Tue, 28 Nov 2017 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मतगणना स्थल का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतगणना स्थलों का निरीक्षण सोमवार सुबह कमिश्नर व डीआईजी ने किया। इन लोगों ने आरओ व एआरओ को व्यवस्था से संबधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर अनिल कुमार व डीआईजी निलाब्जा ने तहसील में बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। आरओ निचलौल देवेश कुमार गुप्ता से जानकारी ली।
विज्ञापन
आरओ से बूथ व काउंटिग टेबल के बारे मे पूछा तथा नक्शा देखा। चारों तरफ से घेरने का निर्देश दिया। निचलौल में 19 बूथ बनाये गए हैं। सिसवा में 22 बूथ बनाये जायेगें। तहसीलदार के कार्यालय को स्ट्रांग रूम बनाया गया। कमिश्नर ने अधिवक्ता संघ हाल व सभागार में बनाये जा रहे गणना स्थल को देखा। आरओ निचलौल ने बताया कि 8 टेबल निचलौल व 8 टेबल सिसवा में काउटिंग के लिये बनाये गये हैं तथा जाली लगाये जायेंगे। इस दौरान तहसीलदार नरेश चंद, थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें