फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुंडाराज,भ्रष्टाचार से मुक्त होगा प्रदेश’

Tue, 28 Nov 2017 12:37 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
‘गुंडाराज,भ्रष्टाचार से मुक्त होगा प्रदेश’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का मकसद प्रदेश को भ्रष्टाचार व गुंडाराज से मुक्त कराना है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद सभी वर्ग के लोगों के हितों में ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। जाति व वंशवाद ने प्रदेश के विकास को ठप कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को जीएसवीएस इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकायों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों, इसके लिए जरूरी है कि बोर्ड भाजपा का हो। उन्होंने बताया कि महराजगंज जिले के 30 वनटांगियां गांव राजस्व गांव बनाए गए हैं। शीघ्र ही वनटांगियां वासियों को राजस्व गांवों की तरह सारी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इससे वनटांगियांवासी विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों के हितों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सरकार की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यों का हवाला भी दिया। योगी ने कहा कि प्रदेश को जातिवाद, वंशवाद ने पीछे किया है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रदेश में राजनीति का केंद्र छात्र, मजदूर, किसान होने चाहिए। इनके हितों के लिए सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है। सिर्फ महराजगंज में ही एक लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ है। सरकार ने गरीबों को आवास देना शुरू कर दिया है। वर्ष 2019 तक 24 लाख गरीबों को आवास मिल जाएंगे।

उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि जब प्रदेश सरकार के मंत्री ठेके देने का काम करेंगे तो विकास कैसा होगा। भाजपा सरकार ने प्रदेश मेें कानून राज स्थापित कर गरीबों, शोषितों पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया। उद्योगपति यहां निवेश कर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। दिसंबर माह में पुलिस की भर्ती भी शुरू होगी। जो काबिल होंगे, उन्हें अवसर मिलेगा। जो नहीं काबिल होंगे, उन्हें स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे। बूचड़खानों को बंद कराने से पूर्ववर्ती सरकारें डरती थीं लेकिन जब भाजपा सत्ता में आई तो अवैध बूचड़खाने बंद हुए। स्वच्छता को मिशन बनाकर सरकार गांव से लेकर शहर तक को बेहतर बनाने में लगी है। गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन मिले, वहीं शहर और गांवों में पर्याप्त बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन


पटरी व्यवसायियों के लिए व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था होगी। डेढ़ से दो करोड़ पटरी व्यवसायियों को लाभ मिलेेगा। कहा कि पिछली सरकारों ने लूट मचाकर जनता के धन को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने लोगों से निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाषण का समापन जय श्रीराम से किया।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें