फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एआरपी चयन के लिए दोबारा होगी काउंसिलिंग

Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) चयन के लिए दोबारा काउंसलिंग कराने के बाद चयन होगा। बीएसए ने डायट की तरफ किए गए निर्धारण पर विवाद उठने के कारण चयन सूची रद्द करते हुए तीन अप्रैल को दोबारा काउंसिलिंग के लिए आदेश निर्गत किया है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तक जो चयनित प्रतिभागी बीएसए कार्यालय नहीं पहुंचेंगे। उनकी जगह पर प्रतीक्षा सूची में शामिल अन्य प्रतिभागी को मौका दिया जाएगा। एआरपी चयन के लिए 20 मार्च को डायट में शिक्षकों की लिखित परीक्षा कराई गई थी। इसके बाद सफल होने वाले माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार से गुजरे। मंगलवार को डायट से काउंसिलिंग चयन की सूची सुबह 10 बजे जारी की गई।
पनियरा के एक शिक्षक ने चयन में वरिष्ठता सूची का लाभ न दिए जाने का आरोप लगाकर बीएसए को प्रार्थना पत्र भी दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई तो पता चला कि एआरपी चयन में वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें