फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तकनीकी अनुदेशकों की काउंसिलिंग पूरी, 60 ने दर्ज कराई उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
435 के सापेक्ष महज 60 ने दर्ज कराई उपस्थिति
विज्ञापन

महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तकनीकी अनुदेशक पद के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुक्रवार पूरी हो गई। पद के लिए कुल 435 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन काउंसिलिंग में महज 60 ने ही प्रतिभाग किया। सीडीओ व बीएसए के निर्देशन में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन

जिले में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं जहां अप्रैल से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। अब तक यह आठवीं तक ही संचालित थीं तो शिक्षक व कर्मचारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर के रखे गए थे लेकिन अब नई भर्ती इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। कस्तूरबा वार्डन व विषय शिक्षक की काउंसलिंग पहले पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को तकनीकी अनुदेशक पद पर चयन की काउंसिलिंग सीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने विकास भवन सभागार में पूरी की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने बताया कि तकनीकी अनुदेशक पद के लिए 435 ने आवेदन किया था। सभी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन काउंसिलिंग में सिर्फ 60 पहुंचे। समिति ने इनके प्रपत्रों की जांच-पड़ताल के साथ साक्षात्कार की प्रक्रिया भी शुक्रवार पूरी की। अब इसी आधार पर इनके चयन की सूची शीघ्र तैयार करते हुए तैनाती निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें