फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी वाहनों को अनुबंध देने की तैयारी में जुटा निगम

Mon, 26 Aug 2024 02:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज डिपो से रोडवेज बसों की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। विभाग निजी बस स्वामियों को अनुबंध देने की तैयारी में जुटा है। 10 नई बसों की उपलब्धता की परमिट भी महराजगंज डिपो को मिल सकती है।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के बेड़े में कुल 59 बसें हैं। कुछ रूट पर कम संख्या में रोडवेज की बसें चलती हैं। इसके कारण फरेंदा, सिसवा, घुघली के लोगों को परेशानी होती है, जिसका फायदा निजी वाहन चालकों को होता है। बीते दिनों डिपो से अयोध्या के लिए बस संचालन शुरू हुआ तो पनियरा, कैंपियरगंज, मेंहदावल, संतकबीरनगर तक जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिली। इस रूट पर पर्याप्त यात्री मिलने से डिपो को फायदा भी हो रहा है।
एआरएम महराजगंज सर्वजीत वर्मा ने बताया कि निजी बसों को अनुबंधित करने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। आरएम ऑफिस से इसके लिए विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। इसके बाद निजी बस स्वामी विभाग से परमिट प्राप्त कर सकेंगे। 10 नई बसें डिपो को शीघ्र मिलने की उम्मीद है। इसके लिए परमिट जारी करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें