फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 30 वर्ष पुराने चोरी के मामले में दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा ने जंगल से चोरी की लकड़ी काटकर ले जाने के 30 वर्ष पुराने मामले में अभियुक्त को दोषी करार दिया है। अदालत ने अभियुक्त परमात्मा निवासी मुंडेहरा, थाना नौतनवा को जेल में बिताई गई अवधि को सजा के रूप में स्वीकार करते हुए अतिरिक्त एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा व 1500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, यह मामला वर्ष 1994 का है। उस समय वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर ले जा रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी सहित अभियुक्त परमात्मा को पकड़ लिया था। उसके खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रेषित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें