फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाजनक फर्नीचर का होगा इंतजाम

Thu, 24 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 287 को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी के रूप में विकसित करने के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक केंद्र के लिए निदेशालय की ओर से 25-25 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इन केंद्रों में छह वर्ष तक के बच्चों को अक्षर ज्ञान व रुचिकर तरीके पढ़ाया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संविदा एजुकेटर्स की मदद ली जाएगी। कक्षा एक में प्रवेश की उम्र पूर्ण होने पर बच्चों का प्रवेश परिषदीय स्कूल में कर लिया जाएगा।
जिले में 287 को लोकेटेड आंगनबाड़ी परिषदीय स्कूल भवन में संचालित हैं। अब इनके संचालन में बेसिक शिक्षा विभाग भी भूमिका निभाएगा। जुलाई में विभाग एजुकेटर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है। लेकिन उससे पहले इन केंद्रों पर बाल मैत्री फर्नीचर (बच्चों को आकर्षित करने व बैठने में आरामदायक) का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों की सहूलियत के हिसाब से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) की ओर से फर्नीचर का डिजाइन किया है। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को इस फर्नीचर से सहूलियत होगी। प्रत्येक को आंगनबाड़ी को 25-25 हजार रुपये का बजट शिक्षा महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी किया जाएगा। जेम पोर्टल से इसकी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें